प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा पहुंचे। जैसे ही पीएम मोदी सदन के अंदर पहुंचे भारत माता की जय के नारे लगने लगे। वहीं पीएम मोदी ने कहा, "यह आम आदमी का बजट है। ये गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है।" विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आम बजट पेश कर रही हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में किसान और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। हम दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं। स्वास्थ्य और रोजगार पर हमारा खास ध्यान है। इस बजट में प्रस्तावित विकास उपाय 10 व्यापक क्षेत्रों में हैं, जिनमें गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।"
'सबसे तेजी से बढ़ रही हमारी अर्थव्यवस्था'
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ''हमारी अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है। पिछले 10 सालों के हमारे विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। इस दौरान भारत की क्षमता को लेकर विश्वास बढ़ा है।"
Comments (0)