दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल जाने पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि, जेल जाने के बाद उनका कद बढ़ गया है। वह अब बड़े नेता बन गए हैं। इससे AAP पार्टी को फायदा होगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेता अब्दुल्ला ने आगे दावा करते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटें जीतेगी।
आतिशी ने दावा किया है कि, उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए किसी ने संपर्क किया था और यह कहा कि, तुम बीजेपी में शामिल हो जाओ अन्यथा ईडी गिरफ्तारी कर लेगी।