लोकसभा चुनाव 2024 में कुछ ही समय बचा है। सभी पार्टियां चुनावी प्रचार के साथ अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने में जुटी है। इस बीच, कांग्रेस ने उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने उत्तराखंड की बची हुई 2 और सीट हरिद्वार और नैनीताल-उधमसिंह नगर के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की।
कांग्रेस ने हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को मैदान में उतारा है। इसके अलावा नैनीताल सीट से प्रकाश जोशी पर दांव खेला है।