राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय असम में है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि, देश में कोई राम लहर नहीं है। राहुल गांधी ने असम के गुवाहाटी में पत्रकारों से चर्चा के दौरान अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम बताया।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बैरिकेड्स तोड़ने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज हुई FIR को लेकर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वा सरमा पर निशाना साधा है।