सीएम रेखा गुप्ता आज दिल्ली का बजट पेश करेंगी। 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने के बाद यह पहला बजट है। रेखा गुप्ता ने वित्त मंत्रालय अपने पास ही रखा है। लिहाजा दिल्ली सीएम ही बेजट पेश करेंगी। कुल बजट करीब 80 हज़ार करोड़ का होगा। बजट को तैयार करने में दिल्ली सरकार ने करीब दस हज़ार लोगों के सुझाव लिए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सदन में पटल पर बजट रखने से पहले से हनुमान मंदिर जाएंगी। इसके बाद 10 बजे दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें बजट को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद 11 बजे विधानसभा में बजट पेश होगा। बजट की थीम ‘विकसित दिल्ली बजट’ रखा गया है। 26 मार्च को बजट पर विस्तार से चर्चा होगी। 27 मार्च को विधानसभा में बजट पर बहस के बाद मतदान होगा।
10 हजार से ज्यादा सुझाव मिले
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहले ही कह चुकी हैं कि ‘विकसित दिल्ली’ का बजट लोगों का, लोगों के लिए और लोगों की ओर से बजट है। दिल्ली सरकार को ईमेल और वॉट्सऐप पर बजट को लेकर जनता से 10 हजार से ज्यादा सुझाव मिले हैं। बीते दिन 24 मार्च को दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र खीर सेरेमनी के साथ शुरू हुआ था। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया। CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली ट्रांसपोर्ट को-ऑपरेशन (DTC) के कामकाज पर CAG रिपोर्ट सदन में पेश की थी। वहीं आज बजट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता क्या-क्या ऐलान कर सकती हैं, आइए उन पर एक नजर डालते हैं…
बजट में इन क्षेत्रों पर रहेगा फोकस
महिला समृद्धि योजना
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जारी संकल्प पत्र में भाजपा ने महिलाओं के लिए समृद्धि योजना शुरू करने का ऐलान किया था। इस स्कीम के तहत दिल्ली के गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। दिल्ली सरकार इस स्कीम के लिए 5100 करोड़ रुपये मंजूर कर चुकी है, लेकिन अभी तक स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुए हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर यह योजना लॉन्च हो चुकी है। इस स्कीम से 20 लाख महिलाओं को फायदा होगा। मुख्यमंत्री आज बजट में इस स्कीम को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती हैं।
प्रॉपर्टी टैक्स
बजट में आज दिल्ली सरकार प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है। भाजपा सरकार पर प्रॉपर्टी टैक्स पर कोई ऐलान करने का दबाव है, क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने साल 2024-25 का हाउस टैक्स भरने वाले लोगों का पिछला पूरा बकाया माफ कर दिया था। अगर वे साल 2024-25 का हाउस टैक्स भरते हैं तो उन्हें नए वित्तीय वर्ष में भी टैक्स में छूट मिलेगी। AAP की सरकार तो नहीं बन पाई, लेकिन अब भाजपा पर इससे जुड़ा ऐलान करने का प्रेशर जरूर है।
बिजली-पानी पर छूट
बजट में भाजपा सरकार बिजली और पानी पर छूट का ऐलान कर सकती है। आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली वासियों को 200 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया था। हर महीने 20 हजार लीटर पानी प्रति परिवार फ्री पानी भी दिया जाता है। इसलिए उम्मीद है कि भाजपा सरकार इस योजना को लागू रख सकती है।
यमुना की सफाई
दिल्ली बजट में भाजपा सरकार यमुना की सफाई पर बड़ा ऐलान कर कती है। चुनाव में भी भाजपा ने यह मुद्दा उठाया था और सियासत खूब गरमाई थी। दिल्ली से हरियाणा तक खूब बवाल मचा था। इसलिए उम्मीद है कि यमुना नदी की सफाई पर भाजपा सरकार बड़ा फैसला ले सकती है।
Comments (0)