दिल्ली। एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चौकाने वाला बयान दिया है। यह बयान सेना में भर्ती के लिए लायी गयी अग्निवीर योजना के बारे में है। वही अग्निवीर योजना जिसके खिलाफ देशभर में कई जगहों पर अग्निवीर योजना को लेकर आक्रोश देखा गया था। हरियाणा और राजास्थान के शेखावाटी के इलाके में युवाओं ने इसको लेकर धरना प्रदर्शन और विपक्षी गठबंधन इंडिया ने इसका विरोध भी किया था। अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो सरकार अग्निवीर भर्ती योजना में बदलाव करेगी।
देश के कई इलाकों में विरोध और आलोचना के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव करेगी।