उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। राउत ने दावा किया कि, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन होगा और ये नए सरकार का नेतृत्व उद्धव ठाकरे ही करेंगे। MVA में शिवसेना ( उद्धव ठाकरे ) ने अभी से सीएम पद पर दावा ठोक दिया है।
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के सामने आने के बाद महाविकास अघाड़ी के घटक दल कांग्रेस और शिवसेना उद्धव ठाकरे के बीच फिर से वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई है।