New Delhi: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश से माहौल खुशनुमा हो गया है। हालांकि, इस बारिश के बाद उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है। वहीं, देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बात करें हिमाचल प्रदेश की तो यहां के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने के कारण 15 सड़कें पूरी तरह बंद हो गई हैं। मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र में कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश से माहौल खुशनुमा हो गया है। हालांकि, इस बारिश के बाद उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है।