लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान मजदूरों और उनके परिवारों का भविष्य खतरे में है। उन्होंने यह भी कहा कि मेहनतकश मजदूरों को अधिकार, सुरक्षा और सम्मान दिलाना उनका संकल्प है। पिछले दिनों राहुल ने दिल्ली के गुरु तेग बहादुर नगर में कई दिहाड़ी मजदूरों से मुलाकात की थी। उन्होंने इसका वीडियो शनिवार को ‘एक्स' पर साझा किया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान मजदूरों और उनके परिवारों का भविष्य खतरे में है।