दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में रविवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई। राहत और बचाव कार्य के दौरान बिल्डिंग से करीब 10-15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
घटना में दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेजा गया है। आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैट्स में फैली थी।
मौके पर दमकल की कई गाड़ियां तैनात
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग किया।
AC में धमाके से लगी आग
स्थानीय निवासी के अनुसार सुबह करीब 3:13 बजे AC में धमाके के बाद आग भड़क गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम करीब 3:35 बजे मौके पर पहुंची।
बालकनी और खिड़कियों से किया गया रेस्क्यू
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई लोगों को बालकनी और खिड़कियों के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला गया।