नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। ‘दिल्ली टैलेंट हंट: हौसलों की उड़ान 2026’ के नाम से शुरू हुए इस कार्यक्रम में युवाओं को अपनी कला दिखाने और बड़ा इनाम जीतने का मौका मिलेगा। इस टैलेंट हंट का मकसद शहर के उभरते कलाकारों को एक ऐसा मंच देना है, जहां वे अपनी सिंगिंग, डांसिंग, थिएटर और अन्य कलात्मक प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकें। खास बात यह है कि इसमें भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और रजिस्ट्रेशन पूरी तरह फ्री है।
कौन ले सकता है हिस्सा?
दिल्ली टैलेंट हंट में हिस्सा लेने के लिए कुछ पात्रता तय की गई है।
आवेदक दिल्ली का निवासी होना चाहिए
उम्र 16 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए
कोई भी प्रतिभाशाली युवा इसमें आवेदन कर सकता है
कितनी मिलेगी इनामी राशि?
इस प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।
प्रथम पुरस्कार: ₹2.5 लाख तक
अन्य श्रेणियों में भी नकद इनाम और अवसर दिए जाएंगे
सरकार का कहना है कि यह मंच केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि युवाओं के करियर को आगे बढ़ाने का एक बड़ा अवसर है।
किन 7 श्रेणियों में दिखा सकते हैं टैलेंट?
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने इस पहल की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की। प्रतियोगिता में प्रतिभागी इन श्रेणियों में हिस्सा ले सकते हैं-
सिंगिंग और म्यूजिक
डांस
थिएटर और अभिनय
कविता
शिल्प कला
विजुअल/डिजिटल आर्ट
फाइन आर्ट्स
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
प्रतिभागियों का चयन दो चरणों में किया जाएगा-
1. जोनल ऑडिशन:
पहले चरण में विधानसभा स्तर पर ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे।
2. मूल्यांकन प्रक्रिया:
75% अंक जूरी (विशेषज्ञ पैनल) द्वारा
25% अंक पब्लिक वोटिंग के आधार पर
इस प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने पर जोर दिया गया है।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
अगर आप इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें—
आधिकारिक वेबसाइट www.delhitalenthunt.com पर जाएं
‘Register Now’ पर क्लिक करें
अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें
अपनी टैलेंट कैटेगरी चुनें
अपना ऑडिशन वीडियो अपलोड करें
फॉर्म सबमिट करें
क्या है इस पहल का उद्देश्य?
सरकार का कहना है कि यह टैलेंट हंट युवाओं को सिर्फ इनाम देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें एक ऐसा प्लेटफॉर्म देना है जिससे वे आगे चलकर अपने करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकें।