आज पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। बता दें कि, पेमा खांडू 2016 से अरुणाचल के मुख्यमंत्री हैं। खांडू ने नबाम तुकी के इस्तीफे के बाद पहली बार पदभार संभाला था। जब खांडू पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे, तब वे कांग्रेस के साथ थे। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 60 सीटों में से 46 सीट जीतीं
अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीटें जीतकर विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को दोनों सीटों पर जीत मिली है।अरुणाचल प्रदेश की राजनीति में मौजूदा मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है।
पेमा खांडू ने तीन अलग-अलग राजनीतिक दलों के बैनर तले राज्य सरकार का नेतृत्व किया
पेमा खांडू ने तीन अलग-अलग राजनीतिक दलों के बैनर तले राज्य सरकार का नेतृत्व किया है और वह भी केवल छह महीने के भीतर। आपको बता दें कि, खांडू ने 17 जुलाई, 2016 को कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू किया था। हालांकि, जब वे पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) में शामिल हुए तो उनकी सोच बदली और 16 सितंबर, 2016 को उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बाद में उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन किया और 31 दिसंबर, 2016 को तीसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
Comments (0)