कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार 3 जून को राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।. कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह 3 जून को होगा.
तीन सालों से चल रही थी कुर्सी की खींचतान
पिछले तीन सालों से कर्नाटक में तीन सालों से सत्ता की कुर्सी को लेकर जबरदस्त खींचतान देखने को मिल रही थी. शनिवार शाम को शिवकुमार विधायक दल के नेता के तौर पर चुने जाएंगे. इससे पहले शनिवार शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी. इनमें शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुनने की औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी.
बैठक में केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी शामिल होंगे. बैठक में सीएलपी सबसे पहले सिद्धारमैया की सेवाओं की सराहना करेगा. इसके बाद औपचारिक रूप से शिवकुमार को नया नेता चुन लिया जाएगा. सूत्रों की मानें तो शपथ ग्रहण समारोह लोकभवन के ग्लास हाउस में आयोजित किया जाएगा. उम्मीद है कि इस समारोह में कांग्रेस के सीनियर नेता, मंत्रिमंडल के सहयोगी, पार्टी कार्यकर्ता औऱ पूरे कर्नाटक से आए समर्थक शामिल होंगे.
प्रियंका गांधी ने बढ़ाया डीके शिवकुमार का नाम
शिवकुमार के चुनाव को लेकर पार्टी ने सोच समझकर ही कदम रखे. 64 साल के शिवकुमार की घोषणा सिद्धारमैया के दिल्ली कांग्रेस आलाकमान के साथ विचार विमर्श के बाद मुख्यमंत्री पद से हटने के दूसरे दिन हुई. ऐसे में कांग्रेस की तरफ से नेतृत्व को लेकर तैयार की गई व्यवस्था को लागू करने के तौर पर भी देखा जा रहा है.प्रियंका गांधी ने डीके का नाम आगे बढ़ाया था.
डीके शिवकुमार के साथ अन्य पांच विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके बाद पार्टी मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला करेगी. पार्टी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा करेगी.