दिल्ली में मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत यमुना मैया के जयकारे से की. उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली से अपील की थी कि 21वीं सदी में बीजेपी को सेवा का अवसर दीजिए. दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने के लिए भाजपा को मौका दीजिए. मैं मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए दिल्लीवासियों को सिर झुकाकर नमन करता हूं. दिल्ली ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया
‘जिन्हें मालिक होने का घमंड था, उनका हकीकत से सामना हो गया’
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के लोगों का प्यार-विश्वास हम सभी पर कर्ज है. दिल्ली की डबल इंजन सरकार दिल्ली का तेजी से विकास करके दिखाएगी. ये विजय ऐतिहासिक है. दिल्ली के लोगों ने 'आप-दा' को बाहर कर दिया. दिल्ली का जनादेश आ गया है. आज अहंकार, अराजकता की हार हुई है. दिल्लीवालों को 'आप-दा' से मुक्ति का सुकून है. दिल्ली की असली मालिक जनता ही है, ये साफ हो गया है. जिन्हें मालिक होने का घमंड था, उनका हकीकत से सामना हो गया है. मुझे दिल्ली की जनता ने कभी निराश नहीं किया. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने बीजेपी को सभी सात सीटों पर जीत दिलाई.
Comments (0)