देश की राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) के मालखाने में आग लग गई। सूत्रों ने बताया कि रविवार रात लगी आग में करीब 300 वाहन जलकर राख हो गए। बताया कि आग गोदाम में लगी और कुछ ही देर में उसने गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिनमें कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर आदि शामिल थे। फायर बिग्रेड अधिकारी ने बताया कि मालखाने में आग लगने की सूचना मिलते ही 6 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
दिल्ली के वाजीराबाद पुलिस स्टेशन के मालखाने में भीषण आग लग गई। आग लगने से तकरीबन 300 व्हीलर जलकर खाक हो गई।