समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के NDA में जाने पर बड़ा बयान दिया है। सपा सांसद यादव ने कहा कि, जयंत चौधरी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आगे उन्होंने दावा किया कि, बीजेपी से नजदीकी पर समाजवादी पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आरएलडी का जो बेस वोट था वह बीजेपी में चला गया है।
उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने पर सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि, जब आदमी डूबने लगता है तो तिनके का सहारा लेने लगता है।