केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, अच्छे काम करने वाले को कभी सम्मान नहीं मिलता है। अब आप जानना भी चाहेंगे कि, उन्होंने आखिर ऐसा क्यों कहा है। दरअसल बीजेपी नेता ने अवसरवादी नेताओं को सत्ताधारी दल से जुड़े रहने की इच्छा पर चिंता जताई और कहा कि, विचारधारा में गिरावट लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। गडकरी ने आगे कहा कि, ऐसे भी कई नेता हैं जो अपनी विचारधारा पर दृढ़ हैं, लेकिन उनकी संख्या धीरे-धीरे कम होती जा रही है, यह देखकर चिंता होती है।
नितिन गडकरी ने कहा कि, हमारी बहसों और चर्चाओं में मतभेद हमारी समस्या नहीं है, हमारी समस्या विचारों की कमी है।