आज देश के कई राज्यों में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रथयात्रा शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुंच चुकी हैं। आपको बता दें पुरी के अलावा गुजरात के अहमदाबाद, पूर्वोत्तर में त्रिपुरा, झारखंड की राजधानी रांची, वाराणसी और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत कई अन्य राज्यों में भी रथयात्राएं निकाली जाती हैं। पुरी में दो दिवसीय भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू होगी। लाखों श्रद्धालुओं के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी वार्षिक उत्सव में शामिल होंगी
आज देश के कई राज्यों में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रथयात्रा शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुंच चुकी हैं।