18 वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा, जो 3 जुलाई तक चलेगा। पहला सत्र नवनिर्वाचित सांसदों की शपथ ग्रहण और सदन अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा के लिए बुलाया जा रहा है। वही उच्च सदन यानी राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक समाप्त होगा। दोनों सदनों के प्रारंभिक सत्र की तारीख का खुलासा, संसद के कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने X पोस्ट के जरिए किया। 27 जून गुरुवार को होने वाली लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेगी।
18 वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा, जो 3 जुलाई तक चलेगा। पहला सत्र नवनिर्वाचित सांसदों की शपथ ग्रहण और सदन अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा के लिए बुलाया जा रहा है।