7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए आज परिणाम का दिन है। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है और उम्मीद है कि अधिकांश सीटों पर 12 बजे तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
मुख्य मुकाबले भाजपा और कांग्रेस के साथ क्षेत्रीय दलों के बीच भी है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद यह पहला चुनाव है। लिहाजा, पूरे देश की नजर नतीजों पर है। देखना यही है कि NDA को मिलेगा फायदा या INDIA गठबंधन को मजबूती मिलेगी।
अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा आगे: मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। भाजपा से कमलेश शाह, तो कांग्रेस से धीरेंद्र शाह मैदान में हैं।
पश्चिम बंगाल की चारों सीटों पर टीएमसी आगे चल रही है।
पंजाब में जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के लिए मतगणना जारी है। यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिष्ठा दांव पर है।
हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों (देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर ) पर मतगणना जारी है।
देहरा सीट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर पर सबकी नजरें हैं।ताजा खबर यह है कि देहरा सीट पर CM सुक्खू की पत्नी पिछड़ गई हैं। भाजपा के होशियार सिंह, कांग्रेस की कमलेश ठाकुर से आगे चल रहे हैं।
बिहार में रुपौली के परिणाम पर सभी की नजर रहेगी। विधायक बीमा भारती के इस्तीफे के कारण यहां चुनाव की स्थिति बनी थी। ताजा खबर यह है कि लालू यादव की पार्टी RJD की प्रत्याशी बीमा भारती 4229 वोट से पीछे चल रही हैं। नीतीश कुमार की पार्टी JDU के कलाधर मंडल जीत हासिल कर सकते हैं।
उत्तराखंड में की मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा सीटों पर गिनती जारी है। ताजा खबर के अनुसार, यहां भाजपा को झटका लग सकता है। दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
Comments (0)