ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को लेकर अब एक और नई बात निकल कर सामने आ रही है। खबर आ रही है कि उन्होंने उम्र को लेकर भी घालमेल किया है। उन्होंने महज 3 साल के अंतर में दो डाक्यूमेंट में अपनी उम्र अलग-अलग बताई है। बीते दिन पूजा के मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर ने दावा किया था कि उन्होंने अपनी शारीरिक विकलांगता को लेकर झूठ बोला। हालांकि आईएएस पूजा ने अभी इन दावों को लेकर कुछ भी नहीं कहा है।
IAS पूजा खेडकर की उम्र को लेकर एक नया विवाद छिड़ सकता है, उनकी उम्र को लेकर दो डाक्यूमेंट सामने आए हैं, जिनमें IAS पूजा खेडकर ने दिसंबर 2020 से लेकर फरवरी 2023 के दौरान सिर्फ 1 साल उम्र बढ़ना दिखाया है।