संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदर्शन के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को धारा 144 लागू कर दी गई है। यहां जगह-जगह सड़कों पर जाम का माहौल बना हुआ हैं। आसपास के करीब 100 गांवो से ज्यादा के किसान अपनी जमीन अधिग्रहण और उचित मुआवजा संबधी मागों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कई जगह सड़को पर टैक्टर जब्त किए है। सुबह बड़ी संख्या में किसान नोएडा प्राधिकरण के ऑफिस में टैक्टर में भरकर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। इस बारे में नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाजरी जारी की है। नोएडा से वाया डीएनडी और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे समेत कई मार्गों पर यातायात बाधित है।
संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदर्शन के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को धारा 144 लागू कर दी गई है। यहां जगह-जगह सड़कों पर जाम का माहौल बना हुआ हैं।
Comments (0)