मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में अलर्ट जारी किया है। इधर, बिहार में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कुछ स्थानों पर मध्यसम, तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही आंधी भी चल सकती है। बादल छाए रहेंगे।
झारखंड में मध्यम बारिश का अनुमान
मौसम विभाग की मानें तो झारखंड में अगले पांच दिनों में मध्यम बारिश हो सकती है। बीते दो दिन से रांची में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि यहां बादल रास्ता भटक गए हैं। यहां पिछले दो दिन से मौसम विभाग अलर्ट जारी कर रहा है, लेकिन यहां बारिश नहीं हो रही है।
पूर्वी भारत में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 8 से 12 जुलाई के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, 12 जुलाई को झारखंड और 11 जुलाई तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग भारी वर्षा होने की संभावना है।
मध्यप्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका नीचे आकर मध्यप्रदेश से गुजर रही है। इससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से कुछ नमी आ रही है। इस वजह से ग्वालियर, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर एवं इंदौर संभाग के जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।
Comments (0)