कांग्रेस के दिग्गज नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने I.N.D.I.A.गठबंधन एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस नेता न कहा कि, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने I.N.D.I.A.अलायंस का अंतिम संस्कार किया और अब जयंत चौधरी श्राद्ध करेंगे।
बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ने के सवाल पर कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, सियासत संभावनाओं का खेल है, लेकिन अभी तक ना मैंने कुछ छोड़ा है ना मैं किसी को हां कहा है, ना मैंने अभी तक भाजपा ज्वाइन की है और ना मैं कांग्रेस छोड़ी है।