महाराष्ट्र विधान परिषद में जीत के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम अजित पवार शनिवार को अचानक दिल्ली पहुंचे. दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. हालांकि दोनों की मुलाकात का कोई औपचारिक ब्योरा सामने नहीं आ सका है लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि उनके बीच आगामी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ विधान परिषद चुनाव पर भी चर्चा हुई है.
शुक्रवार को विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में महायुति ने महाविकास अघाड़ी पर शानदार जीत हासिल की थी. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पांच सीटें जीतकर शरद पवार को झटका दिया था. अजित पवार की एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने दो-दो सीटें जीतीं. पहले दौर में शिवसेना और एनसीपी दोनों उम्मीदवार चुने गए.
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. एनसीपी की सफलता के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार शनिवार को दिल्ली पहुंचे. उन्होंने बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की