कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी के संभल दौरे को लेकर आज सुबह से सियासी पारा चढ़ा हुआ था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संभल जाने की बहुत कोशिश की, लेकिन यूपी-दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर यूपी पुलिस ने उन्हें लगभग दो से ढाई घंटे तक रोक कर रखा, जिसके चलते हताश होकर राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेता वापस दिल्ली लौट गए। वहीं इस पूरे प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कांग्रेस नेता पर जमकर हमला बोला है।
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभल दौरे को मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति बताया।
Comments (0)