दिल्ली चुनाव में अब महज 2 दिन बचे हैं। आज यानी सोमवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार पूरी तरह से थम जाएगा। ऐसे में सभी पार्टियां अपना आखिरी दांव खेलने में लगी हैं। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।
केजरीवाल ने क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के चुनाव में एक के बाद एक गुंडागर्दी हो रही है। सभी इस गुंडागर्दी का सोर्स जानना चाहते हैं। पिछले कुछ दिनों में लोगों पर हमले किए गए। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। खुलेआम जनता को धमकी दी जा रही है कि बीजेपी में आ जाओ। खुलेआम मारपीट और हिंसा हो रही है। बगल में पुलिस वाले खड़े होकर देख रहे हैं। पुलिस लाचार और बेसहारा नजर आ रही है।
डबल इंजन की सरकार पर साधा निशाना
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि महिला कार्यकर्ताओं पर भी हमले हो रहे हैं। पिछले 3-4 दिन में AAP की गाड़ियां तोड़ दी गईं। इस बार इनकी गुंडई को हराना है। अगर दिल्ली में डबल इंजन की सरकार आ गई तो यह सबको कुचल देगी। अगर लोगों को इस तरह से डराया और धमकाया जाएगा, तो जीतने के बाद क्या है।
दिल्ली के पास 2 विकल्प
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों के पास 2 विकल्प हैं। एक तरफ शरीफों की पार्टी है और दूसरी तरफ खुलेआम गुंडागर्दी है। एक तरफ वोट देने से 25,000 रुपए महीने का फायदा है और दूसरी तरफ टोटल गुंडागर्दी है। इनके कई कैंडिडेट्स अपने क्षेत्र के माफिया हैं। अगर उन्हें वोट दिया तो दिल्ली का क्या हाल होगा?
Comments (0)