UP Politics - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, BJP सरकार ने राज्य का विकास रोक दिया है। ( UP Politics ) बता दें कि, अलीगढ़ और मेरठ में समाजवादी पार्टी के महापौर प्रत्याशियों के समर्थन में रोड-शो के दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा सरकार ने प्रदेश का विकास रोक दिया है।
BJP शासन में राज्य की शिक्षा-स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था सब चौपट है
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राज्य की योगी सरकार पर आरोप लगाया कि, राज्य में शिक्षा-स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था सब चौपट है, सरकार नगरों में रहने वाली जनता को सुविधाएं नहीं दे रही है। सपा प्रमुख यादव ने आगे बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि, राज्य के नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री जी और भारतीय जनता पार्टी के नेता जनता की सुविधाओं, महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, पानी, सड़क, सीवर, नाली और सफाई की बात नहीं करते हैं।
स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को धोखा दिया - अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्य की योगी सरकार पर आरोप लगाया कि, स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को धोखा दिया, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट की। अखिलेश यादव ने पूछा कि, सरकार बताये कि स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शहरों में क्या काम किया? उन्होंने आगे बोलते हुए आरोप लगाया कि, बीजेपी सरकार ने शहरों की सीवर प्रणाली को बर्बाद किया है।
उत्तरप्रदेश में नगर निकाय चुनाव का दूसरा चरण चल रहा हैं
आपको बता दें कि, उत्तरप्रदेश में नगर निकाय चुनाव का दूसरा चरण चल रहा हैं। नगर सरकार बनाने के लिए बीजेपी और सपा में सीधी टक्कर हैं। तो बसपा और कांग्रेस इस चुनाव के जरिए अपनी खोई हुए सियासी जमीन तलाशने में लगी हैं। अब देखना होगा राज्य की जनता किसको अपना मतदान रूपी आर्शीवाद देगी।
Comments (0)