बंगाल की खाड़ी में बन रहा मोका साइक्लोन आज(CYCLONE MOCHA) गंभीर चक्रवात के रूप में विकसित हो सकता है। जिसका कई प्रदेशों पर असर दिखाई देगा। (CYCLONE MOCHA)इससे बंगाल की खाड़ी के नजदीकी तटीय राज्यों में तेज हवाएं और बारिश होगी। वहीं, मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, डीप डिप्रेशन, चक्रवाती तूफान मोका तेज हो गया।
तबाही मचा सकता है चक्रवात मोका
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात मोका 11 मई की मध्यरात्रि के आसपास एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बदल सकता है। इसके बाद ये 12 मई की सुबह से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 12 मई की शाम के आसपास बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में और तेज हो सकता है। यह 13 तारीख की शाम के आसपास अपनी चरम तीव्रता पर पहुंच जाएगा।
इन राज्यों में तेज हवाएं-बारिश संभव
मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। अंडमान सागर और बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी में स्थिति खराब रहेगी। समुद्र लहरों की ऊंचाई बहुत अधिक होगी। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
READ MORE:दिल्ली में केजरीवाल को मिलेगा प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण? Supreme Court आज सुनाएगी फैसला
Comments (0)