ED मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव और आम आदमी पार्टी से जुड़े अन्य लोगों के आवास सहित लगभग 10 स्थानों पर तलाशी कर रही है। इस पर अब उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।
ED ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार और आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ लोगों के परिसरों की तलाशी ली।