Delhi NEWS - राजधानी में सर्विस मैटर के फैसले पर सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि, सुप्रीम कोर्ट का जो ऑर्डर आया है ये कई मायनों में बहुत एतिहासिक फैसला है। ( Delhi NEWS ) उन्होंने कहा कि, दिल्ली के लोगों की जीत है, उनके साथ जो अन्याय हुआ था उसका न्याय किया। दिल्ली में आप की सरकार बनी के अगले तीन महीने बाद ही प्रधानमंत्री ने आदेश दिया था कि, चपरासी से लेकर ऊपर के अधिकारियों की नियुक्ति और ट्रांसफर दिल्ली की चुनी हुई सरकार के पास नहीं रहेगा।
हम 8 साल से संघर्ष कर रहे हैं - केजरीवाल
वहीं सीएम केजरीवाल ने कहा कि, हम 8 साल से संघर्ष कर रहे हैं। पीएम के उस आदेश का इस्तेमाल कर के दिल्ली के कामों को रोका गया। ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति हुई जो काम नहीं करते थे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, अगर हमारे पास ये शक्तियां होती तो सोचिए हम कितना काम कर सकते थे। मैं चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद देता हूं, साथ ही दिल्ली की जनता का भी धन्यवाद करता हूं।
पीएम पिता समान, अब हमें मदद मिलेगी - केजरीवाल
दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, पीएम पिता समान होते हैं, जैसे परिवार में पिता होता है। वे हमारे भी प्रधानमंत्री हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि, हमारी मदद करेंगे। 8 साल हमें बिना अधिकार के काम करना पड़ा। केंद्र का वो आदेश गलत था। मकसद था दिल्ली की AAP सरकार को फेल करना। आगे उन्होंने कहा कि, चुनाव में जो बोलना है बोलो, उसके बाद हमें मिलकर काम करना होता है। मेरी उनसे अब यही प्रार्थना है कि अब हमें काम करने दें। जब आपकी सरकार बने तो आप करना।
ये भी पढ़ें - Maharashtra Politics: फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना कहा- ‘नैतिकता नहीं, हार की शर्म से बचने के लिए दिया इस्तीफा’
Comments (0)