आज पीलीभीत में सीएम योगी ने बीजेपी नेता जितिन प्रसाद के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान राज्य के मुखिया योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि, पीलीभीत की जमीन बहुत उपजाऊ है। यहां के किसान सोना उगाते हैं, लेकिन पिछली सरकारों में किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे।
सीएम योगी ने कहा कि, आज विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो गया। पहले नक्सलवाद,आतंकवाद का बोलबाला था अब खत्म हो गया।