देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल गया है। अलग-अलग प्रदेशों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। वहीं उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है।
मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि, बारिश की वजह से लोगों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। साथ ही मौसम विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों के आसपास जाने से बचने।