New Delhi: दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं, कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने के बाद उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। एक दिन पहले हल्की वर्षा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। वर्षा होने के आसार हैं। पिछले करीब दो हफ्ते से आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। शनिवार को सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए थे कुछ देर हल्की वर्षा होने के बाद गर्मी से राहत मिली थी। रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। शाम तक वर्षा होने के आसार हैं।
दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं, कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने के बाद उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। एक दिन पहले हल्की वर्षा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।
Comments (0)