संगम के तट पर आयोजित होने वाले महाकुंभ-2025 से पहले संत समाज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने अखाड़े से 13 संतों और महामंडलेश्वरों को निष्कासित कर दिया है। बता दें कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद लगातार ऐसे साधु-संतों को चिह्नित करने में जुटा रहता है, जो धार्मिक कार्यों के बजाय धनार्जन और अन्य दूसरी गतिविधियों में लिप्त होते हैं। अखाड़ों की आंतरिक जांच में तमाम संत खरे नहीं उतर सके और यही वजह है कि 13 संतों पर कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें इस व्यवस्था से निष्कासित कर दिया गया है।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने गोपनीय जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद 13 संतों को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। इन संतों में कुछ महामंडलेश्वर भी शामिल हैं।