बिहार की सत्ता में परिवर्तन के बाद पूरे देश से रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कोई सीएम नीतीश कुमार को एनडीए में वापसी पर बधाई दे रहा है तो कोई उनके विरोध में खड़ा है। अब इस पूरे घटनाक्रम पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तीखी आलोचना की है।
शरद पवार ने कहा कि, वह नीतीश कुमार ही थे, जिन्होंने विपक्षी दलों को एकसाथ लाने की प्रक्रिया शुरू की और पार्टियों को पटना में आमंत्रित किया था।