कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की 'नारी न्याय' गारंटी का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को कहा कि 50 प्रतिशत सरकारी पदों पर महिलाओं की भर्ती से देश की हर महिला सशक्त होगी और सशक्त महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, "आज भी 3 में से सिर्फ एक महिला के हाथ में रोज़गार क्यों है? 10 सरकारी नौकरियों में से बस एक पद पर महिला क्यों है?"
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की 'नारी न्याय' गारंटी का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को कहा कि 50 प्रतिशत सरकारी पदों पर महिलाओं की भर्ती से देश की हर महिला सशक्त होगी और सशक्त महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी।