बेंगलुरू: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार (25 अगस्त) को एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह पर धीरे-धीरे उतर रहा है। इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) में वीडियो साझा कर लिखा, 'चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह तक पहुंचा।'
चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार (25 अगस्त) को एक वीडियो जारी किया।