राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' ने अब पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में प्रवेश कर लिया है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, पश्चिम बंगाल के हमारे कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से मेरा स्वागत किया, उसके लिए उनका धन्यवाद।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि, हमें भरोसा है कि, राहुल जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल की कांग्रेस इकाई को एक नया जोश देगी।