चुनाव आयोग से शरद पवार को करारा झटका लगा है। दरअसल, EC ने अजित गुट को असली एनसीपी माना है। इस मामले में 6 महीने से अधिक समय तक चली 10 से अधिक सुनवाई हुई। इलेक्शन कमीशन ने तमाम सबूतों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला सुनाया है। कहा कि अजित पवार गुट को NCP का नाम और चुनाव चिन्ह इस्तेमाल करने का अधिकार है।
एनसीपी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि चुनाव आयोग ने हमारे वकीलों की दलीलें सुनने के बाद हमारे पक्ष में फैसला सुनाया है। हम इसका विनम्रतापूर्वक स्वागत करते हैं। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि लोकशाही में बहुमत का महत्व है। बहुमत आज अजित पवार के पास है। चुनाव आयोग ने मेरिट पर फैसला लिया है। लोकतंत्र में दोबारा से बहुमत सिद्ध हुआ है।