कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान शुरू होने के बाद लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि, यदि हरियाणा का भविष्य बदलना है तो ईवीएम बटन दबाने की गूंज दिल्ली तक सुनाई देनी चाहिए। आपको बता दें कि, हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट के लिए आज मतदान हो रहा है। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान
मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने सोशल मीडिया साइट‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा है कि, आज हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान हो रहा है। मेरी हरियाणा के 36 बिरादरी समेत सभी लोगों से अपील है कि, वोट जरूर डालें। आपका एक वोट हरियाणा को खुशहाली और समाजिक न्याय के पथ पर ले जाएगा।
हरियाणा के विकास का बंटाधार हुआ
खड़गे ने आगे अपने इस लेख में आगे लिखा है कि, ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (ईवीएम) के जरिये वोट डालने से पहले ये याद रखें कि, पिछले 10 वर्षों में राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, प्रश्नपत्र लीक, गांवों और शहरों की बदहाली, पहचान पत्र में धांधली, महिला असुरक्षा, सामाजिक भेदभाव और आर्थिक असमानता के अलावा हरियाणा को कुछ नहीं मिला है तथा सत्ता के लालच में हरियाणा के विकास का बंटाधार हुआ है।
हरियाणा फिर से तरक्की के रास्ते पर
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हरियाणा के लोगों से आह्वान किया है कि, आज आपका एक वोट इन सब पर विराम लगा देगा। हरियाणा फिर से तरक्की के रास्ते पर चल पड़ेगा। खड़गे ने आगे कहा है कि, अगर हरियाणा का भविष्य बदलना है तो ईवीएम बटन दबाने की गूंज दिल्ली तक सुनाई देनी चाहिए ताकि पूरी तरह बदलाव हो सके। इसके साथ ही उन्होंने इस दौरान यह भी कहा है कि, मैं अपने युवाओं से, ख़ासकर पहली बार वोटिंग करने वाले नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि लोकतंत्र के इस उत्सव में जरूर भागीदारी करें।
Comments (0)