हाल ही कन्नड़ और तमिल फिल्मों की अभिनेत्री रन्या राव को राजस्व खुफिया विभाग ने दुबई से लौटते समय 14.8 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है। दुबई से सोना तस्करी के अनेक मामले सामने आते हैं ऐसे में सवाल है कि दुबई से ही गोल्ड की तस्करी क्यों होती है।
दुबई से कीमतों में कितना अंतर?
दुबई में 24 कैरेट सोना 7,929.85 प्रति ग्राम है, जबकि भारत में ₹8,764 प्रति ग्राम, यानी 834.15 महंगा ( करीब 10%)। भारत में मेकिंग चार्ज 8-25% तक होता है, जबकि दुबई में 5-8% ही। ऐसे में दुबई से खरीदी ज्वैलरी कुल करीब 18-20% तक सस्ती होती है।
क्यों भारत में गोल्ड महंगा है?
भारत में सोने पर 12.5% आयात शुल्क 3% जीएसटी 5% एग्रीकल्चर सेस लगता है, जिससे कुल कर लगभग 20% हो जाता है। दूसरी ओर, दुबई में सोने पर कोई आयात शुल्क नहीं है और केवल 5% वैट (जो पर्यटक वापस ले सकते हैं) लागू होता है यानी टैक्स शून्य है।
क्या वैध तरीके से भी सोना ला सकते हैं?
दुबई से वैध रूप से भी सोना लाया जा सकता है लेकिन इसकी मात्रा और प्रक्रिया तय है। भारतीय पुरुष यात्री 20 ग्राम और महिला यात्री 40 ग्राम तक ज्वेलरी ला सकते हैं, लेकिन बिस्किट, बार या सिक्के नहीं। छह महीने से अधिक विदेश में रहकर लौटने पर 1 किग्रा तक सोना कस्टम ड्यूटी देकर लाया जा सकता है।
Comments (0)