जम्मू-कश्मीर में चार दिन के भीतर दूसरी बार बादल फटने की घटना हुई है। रविवार सुबह कठुआ जिले के मथरे चक गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची है। इस घटना में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। पास के जोद गांव में भी तेज बारिश के चलते कई मकान ढह गए हैं। आशंका है कि कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। इलाके में राहत और बचाव कार्य जारी है।
मौसम विभाग ने 17 से 19 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना जताई है। जम्मू, रियासी, उधमपुर, राजौरी, पुंछ, सांबा, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, रामबन सहित कश्मीर के कुछ हिस्सों में बादल फटने और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
Comments (0)