तमिलनाडु - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा देने के बाद तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। उनके इस फैसले को तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
सोशल मीडिया के जरिए किया संबोधन
आज यानी के शुक्रवार, 5 जून को दोपहर 12 बजे के. अन्नामलाई ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़ने के अपने फैसले पर बात की और भविष्य की राजनीतिक रणनीति का भी खुलासा किया।
नई पार्टी बनाने की घोषणा
के. अन्नामलाई ने कहा कि, आज हम एक आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। हमारी राजनीतिक पार्टी तमिलनाडु में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ेगी। उनके इस बयान के साथ ही नई पार्टी के गठन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।
विधानसभा चुनाव पर नजर
अन्नामलाई ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि उनकी नई पार्टी का मुख्य लक्ष्य आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव होगा। माना जा रहा है कि वह राज्य की राजनीति में एक वैकल्पिक राजनीतिक मंच खड़ा करने की कोशिश करेंगे।
भाजपा से अलग होने के बाद नया राजनीतिक अध्याय
तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के रूप में अन्नामलाई ने राज्य में पार्टी के विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाई थी। हालांकि इस्तीफे के बाद उन्होंने स्वतंत्र राजनीतिक राह चुनते हुए नई पार्टी बनाने का फैसला किया है।
राजनीतिक समीकरणों पर पड़ेगा असर
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अन्नामलाई की नई पार्टी तमिलनाडु के राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। आने वाले दिनों में पार्टी के नाम, संगठनात्मक ढांचे और चुनावी एजेंडे को लेकर और घोषणाएं सामने आ सकती हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अन्नामलाई की नई राजनीतिक पार्टी राज्य की राजनीति में कितनी प्रभावी भूमिका निभा पाती है और आगामी विधानसभा चुनाव में उसका प्रदर्शन कैसा रहता है।