नई दिल्ली - भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने पर देशभर से तमाम नेता पीएम को बधाई संदेश दे रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां भी देश के पीएम को बधाई देते हुए कहा कि, पिछले 12 वर्षों में केवल सरकार ने उपलब्धियों का इतिहास नहीं लिखा है बल्कि विकसित भारत के संकल्प की नींव रखी है।
पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की मजबूत नींव रखी गई
दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में एक विकसित भारत की ठोस आधारशिला स्थापित हुई है। हर क्षेत्र में अद्भुत कार्य हुए हैं, इन्हीं कार्यों की बुनियाद पर देश एक विकसित, संपन्न, आत्मनिर्भर, विश्व मंच पर नेतृत्वकारी भूमिका निभाने की दिशा में बहुत तेजी से अग्रसर है। पिछले 12 वर्षों में केवल सरकार ने उपलब्धियों का इतिहास नहीं लिखा है बल्कि विकसित भारत के संकल्प की नींव रखी है।
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल बेमिसाल रहे हैं - सी.आर.पाटिल
केंद्रीय मंत्री सी.आर.पाटिल ने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि, पूरा देश आज एक स्वर में यही कह रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल बेमिसाल रहे हैं। हर क्षेत्र में, हर सेक्टर में, हर व्यक्ति के लिए, हर राज्य में, सभी की आवश्यकताओं को पूरा करने में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजनाएं बनाईं,योजनाओं को लागू किया, लोगों को उसका लाभ मिले, इसकी पूरी प्लानिंग की और इसी के कारण लोग उनके 12 साल के कार्यकाल को बेमिसाल कहते हैं।
पीएम ने नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ा
आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक PM पद पर बने रहने के नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वो देश के सबसे लंबे कार्यकाल तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं, 9 जून 2024 को ही उन्होंने NDA के तीसरे कार्यकाल में PM पद की शपथ ली थी और उनके सत्ता में रहने के 12 साल भी आज पूरे हो रहे हैं। पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और आज 9 जून 2026 तक उनके कार्यकाल के 4398 दिन पूरे हो गए हैं। अब वो सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।