महाराष्ट्र। पंढरपुर में रविवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन कुएं में गिर गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अब तक 8 शवों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है।
श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 14 लोगों की मौत
हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग पंढरपुर के रांजनी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो तीर्थयात्रा के लिए निकले थे। यह दुर्घटना सोलापुर जिले के मालशिरस गांव के पास हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
रायगढ़ जिले में पिछले महीने 8 लोगों की हुई थी मौत
इससे पहले भी महाराष्ट्र में इसी तरह का हादसा हो चुका है। पिछले महीने 25 मई को रायगढ़ जिले में कोंकण क्षेत्र से सतारा जा रहे एक पर्यटक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 8 लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान वाहन लगभग 1,000 फीट गहरी घाटी में गिर गया था, जिसके बाद बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया था।