महाराष्ट्र में ज़िला परिषद चुनावों में भाजपा और महायुति की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर कहा कि नगर निगम और नगर परिषद चुनावों के बाद ज़िला परिषद चुनावों में भी जनता ने भाजपा और महायुति को मजबूत जनादेश दिया है।
PM ने जीत का श्रेय NDA के कार्यकर्ताओं को दिया
प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लोग सुशासन और राज्य की संस्कृति की भावना के अनुरूप काम करने वाली सरकार चाहते हैं। उन्होंने इस जीत का श्रेय महायुति के कार्यकर्ताओं को दिया और उनके ज़मीनी स्तर पर अथक परिश्रम और जनता तक एनडीए के सुशासन विज़न पहुँचाने के प्रयासों की सराहना की।
जनता ने विकास के एजेंडे पर लगाई मुहर
पीएम मोदी ने महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जनादेश बेहतर शासन और विकास के एजेंडे पर जनता की मुहर है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस जीत से महाराष्ट्र में भाजपा और महायुति को स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ मिली है और आगामी चुनावों में यह उन्हें और मजबूती प्रदान कर सकती है।
Comments (0)