फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक जारी है। दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, हेल्थ टेक, मेडिकल टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और स्पेस टेक्नोलॉजी सहित कई क्षेत्रों में करीब 12 समझौतों पर चर्चा होने की संभावना है।
फ्रांस के नीस में मोदी-मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक
भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की संभावित डील पर भी बातचीत हो सकती है। बैठक से पहले दोनों नेताओं ने ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इनोवेशन भारत के डीएनए में है और अब भारत सिर्फ सॉल्यूशन लेने वाला नहीं बल्कि दुनिया को समाधान देने वाला देश बन चुका है।
भारत अब सॉल्यूशन देने वाला देश
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस रक्षा, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में ‘मेक इन इंडिया’ का मजबूत भागीदार रहा है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत और फ्रांस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी है।
G7 शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जून से फ्रांस और स्लोवाकिया के 6 दिवसीय दौरे पर हैं। वे 17 जून को फ्रांस के एवियान में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे, जहां उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात और व्यापार समझौते पर चर्चा होने की संभावना है।