नई दिल्ली। भारत सरकार ने एनएस राजा सुब्रमणि को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वे रक्षा मामलों के विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वर्तमान CDS अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है।
एनएस राजा सुब्रमणि देश के तीसरे CDS होंगे। फिलहाल वे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में मिलिट्री एडवाइजर के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर रहे और 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हुए थे।
कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नए नौसेना प्रमुख
वहीं कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे मुंबई स्थित वेस्टर्न नेवल कमांड के कमांडर के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
कृष्णा स्वामीनाथन 31 मई को नए नौसेना प्रमुख का कार्यभार ग्रहण करेंगे। रक्षा मंत्रालय की ओर से दोनों नियुक्तियों को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।