भारतीय नौसेना ने गोवा तट के पास एक अभियान चलाकर पनामा के ध्वज वाले जहाज से तीन विदेशी चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। ये सभी जलने से घायल हो गए थे। इनमें से दो चीनी और एक इंडोनेशियाई नागरिक था। जबकि, चालक दल का चौथा सदस्य चोटों के कारण पहले ही दम तोड़ चुका था। मृतक भी चीन का नागरिक था। नौसेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सुरक्षित बाहर निकाले गए चालक दल के सदस्यों को आईएनएस हंसा में गोवा लाया गया, जहां से उन्हें आगे के चिकित्सा उपचार के लिए एक नागरिक अस्पताल भेजा गया। नौसेना ने एक बयान में कहा, भारतीय नौसेना ने 21 मार्च की सुबह गोवा से करीब 230 समुद्री मील पश्चिम में पनामा ध्वज वाले बड़े जहाज एमवी हीलन स्टार से चिकित्सा निकासी अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
Comments (0)